हिंदी भाषा का सबसे लोकप्रिय चैनल दंगल टीवी एक बार फिर तैयार है अपने दर्शकों को एक नया और ताजगीभरा मनोरंजन देने के लिए जिसका नाम है “कहानी पहले प्यार की “।

“प्यार में पड़ना बंद करो… जीवन में आगे बढ़ो” भोपाल शहर की पृष्भूमि पर आधारित यह धारावाहिक साल 2000 के दशक की युवा प्रेम कहानी को दर्शकों के सामने लाया है। दो अलग-अलग लोगों के प्यार और ज़िन्दगी को जीने के अंदाज़ को बेहद खूबसूरत और रोचक ढंग से प्रस्तुत करता है। इस धारावाहिक में नायिका नेहा शर्मा का किरदार वृंदा बहाल द्वारा निभाया जा रहा है जो एक मासूम, ज़ज़्बाती, कोमल दिल लेकिन आत्मविश्वास के साथ जीने वाली कॉलेज की लड़की है। दूसरी तरफ टीवी के लोकप्रिय अभिनेता विशाल सोलंकी ने इस धारावाहिक में संजय त्रिपाठी का किरदार निभाया है जो बेहद आकर्षक लेकिन सिर्फ खुद के लिए जीने वाला लड़का है।

कहानी पहले प्यार की कहानी क्या है: कहानी शुरू होती है नेहा से शुरू होती है जो क्लास KG 2 से संजय से प्यार करती है। वह उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। हालांकि, संजय के लिए नेहा सिर्फ बचपन की साथी और उसकी सबसे अच्छी दोस्त है।

Kahani pehle pyar ki
अभिनेत्री वृंदा दहल ने बताया – पहला प्यार – जिसे हर उम्र के लोगों ने कभी न कभी अनुभव किया है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या वे प्यार में फंसे रहे या वे अंततः इससे ऊपर उठ गए? वह आगे कहती हैं, “मैं इस अवसर के लिए वास्तव में आभारी हूं और दर्शकों के लिए अपने किरदार को जीवंत करने के लिए उत्साहित हूं।

विशाल सोलंकी ने कहा, यह एक लड़की और एक लड़के के बीच के संबंध को दर्शाता है वो दो लोग जो पूरी तरह से एक-दूसरे के विपरीत हैं, दोनों अलग-अलग रास्ते पर हैं। हम दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट देने के लिए उत्साहित हैं, जिसमें दिलचस्प कथानक, अप्रत्याशित मोड़ और उतार-चढ़ाव हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखेंगे।

शो का निर्माण संजय द्विवेदी के नेतृत्व में सिने मेकर्स द्वारा किया गया है। इस शो के बारे में बात करते हुए, संजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया, “यह नया युवा-केंद्रित नाटक, भोपाल की पृष्ठभूमि में 2000 के दशक की शुरुआत में सेट किया गया है, धारावाहिक भावनात्मक सवालों के जवाबों को तलाशता है। क्या संजय को कभी नेहा के अपने प्रति गहरे प्यार का एहसास होगा? और क्या नेहा विपरीत हालत में अपने प्यार से ऊपर उठने और जीवन में अपना सच्चा रास्ता खोजने की ताकत पा सकेगी? कहानी पहले प्यार की आज रात 10 बजे प्रीमियर होने जा रहा है, इसलिए देखिये इस शो को हर सोमवार से शनिवार रात 10 बजे दंगल टीवी पर देखें। आप इसे दंगल प्ले ऐप पर कभी भी, कहीं भी स्ट्रीम कर सकते हैं।