मुंबई, 8 अगस्त 2025:

शो का कॉन्सेप्ट – न नया न पुराना, बल्कि मनपसंद का संगम
शादी को अब तक दो नजरियों से देखा गया है – परिवार द्वारा तय अरेंज मैरिज, या दिल से चुनी गई लव मैरिज।
लेकिन Manpasand Ki Shaadi इस पारंपरिक सोच को बदलते हुए एक तीसरा रास्ता दिखाता है – जहां लड़का और लड़की अपनी मनपसंद से शादी करते हैं, लेकिन परिवार की सहमति और साथ भी बना रहता है।
यह कहानी है प्यार, परिवार और परंपरा के मेल की।
मुख्य कलाकार: Esha Suryawanshi – Aarohi Shinde: एक होशियार इंजीनियर, जो अपने जीवनसाथी का चुनाव खुद करना चाहती है।
Akshun Mahajan – Abhishek Dewan: मसाला बिज़नेस के मालिक का बेटा, जो जिंदगी को सपनों की तरह जीता है, लेकिन Aarohi से मिलने के बाद बदलना शुरू करता है।
कहानी इंदौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
Aarohi: एक साधारण परिवार से, जहां महिलाओं की राय मायने रखती है।
Abhishek: एक रईस घर का बेटा, जहां सिर्फ पुरुषों की आवाज सुनी जाती है।
गुड़ी पड़वा के मौके पर Aarohi की मुलाकात Abhishek से होती है, जब वह उसके प्यारे बछड़े को बचाता है। वहीं से उनकी कहानी की शुरुआत होती है।
लेकिन क्या Aarohi अपने परिवार के चुने रिश्ते को ठुकराकर Abhishek को चुन पाएगी?